एसआर डीएवी पुंदाग में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए सत्र का आगाज़

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग रांची में लगभग दो वर्षों की कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद आज नए सत्र के पहले दिन सभी कक्षा के विद्यार्थियों के पदार्पण से विद्यालय एक बार गुलज़ार नज़र आया। छोटे - छोटे बच्चों के चेहरों पर विद्यालय आने की खुशी साफ झलक रही थी। साथ ही शिक्षकगण भी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए उत्साहित दिखाई दिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में बच्चों के स्वागत के लिए विशेष सजावट की गई। विद्यालय को रंग - बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। आज कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों के विद्यालय में पदार्पण का पहला दिन भी था।वे अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय के माहौल से परिचित हुए। शिक्षिकाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके और उनके परिवार के स्वस्थ एवं सुखमय, सफल जीवन की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्त्व बताते हुए विद्यालय के नियमों का पालन करने और कोरोना के नियमों का भी पालन करने का निर्देश दिया।सत्र का पहला दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse