टीम एबीएन, कोडरमा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल कोडरमा में सामाजिक संस्था हैंड इन हैंड ने स्टॉल लगाया। स्टॉल के माध्यम से सदर अस्पताल में इलाज हेतु आए मरीजों, जिनमें खून की कमी थी, उन्हें चिन्हित करते हुए करीब 25 से 30 मरीजों को खून बढ़ाने का पोषक पाउडर एवं कैल्शियम पाउडर का वितरण किया गया। सामाजिक संस्था हैंड इन हैंड के स्टॉल मे उपायुक्त आदित्य रंजन और अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार पहुंचे। उपायुक्त व अनुमंडल पदाधिकारी ने कुपोषित बच्चों के बीच पोषक किट का वितरण किया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक संस्थान के द्वारा इस तरह का कार्य करने के लिए और लोगों को मदद करने वाले हर हाथ का जिला प्रशासन स्वागत करता है। सामाजिक संस्था द्वारा अच्छे कार्य किया जा रहा है और इसी तरह आगे भी कार्य करते रहें। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि जिले की स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाएं में आगे आकर कार्य करें। जिला प्रशासन के द्वारा हर संभव मदद भी किया जाएगा। इसके उपरांत उपायुक्त ने अस्पताल व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु अस्पताल के चिकित्सकों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल को और कैसे बेहतर किया जाए, इस दिशा में कार्य करें। सदर अस्पताल में मरीजों के ईलाज में बढ़ोतरी लाये और उनका बेहतर इलाज करते हुए उनकी बेहतरीन देखभाल करें। अस्पताल में जिले के ही नहीं बल्कि राज्य के दूसरे जिले से भी इलाज कराने आए, इस दिशा में अस्पताल को बेहतर करने हेतु कार्य करें। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी मिश्रा, उपाधीक्षक डॉ अमरेंद्र, जिला कुष्ठ निवारण अधिकारी डॉ रमन, दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ शरद, हैंड इन हैंड इंडिया के कोआॅर्डिनेटर रवि रंजन, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार व अन्य मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse