टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है, जहां दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। राजधानी रांची में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अब अपराधी दिनदहाड़े भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से जरा भी नहीं हिचक रहे हैं। तभी तो रांची के पंडरा ओपी में भी अपराधियों का तांडव देखने को मिला। यहां संजय यादव नामक व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पंडरा ओपी पुलिस पहुंची और मामले के पड़ताल में जुट गई है। बता दें, संजय यादव की हत्या पंडरा बाजार समिति के ही अंदर हुई है। जानकारी के अनुसार संजय यादव को आज सुबह करीब 11:30 पर एक फोन आया जिसके बाद वो बात करने के बाद वहां से निकल अपने अस्थाई घर की ओर जाने लगे। इसी बीच अज्ञात अपराधियो द्वारा संजय की गला रेत हत्या कर दी गई। पंडरा बाजार समिति परिसर में फैली सनसनी : दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे पंडरा बाजार समिति परिसर में सनसनी मच गई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं अपराधियों के शिनाख्त के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस द्वारा पूछताछ के आधार पर हत्या के वजहों को भी जानने का प्रयास किया जा रहा है। मजदूरों में आक्रोश, कही बाजार समिति बंद करने की बात : इधर, घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश है। मजदूर यूनियन के नेता ललित ओझा ने कहा कि घटना दुखद है। उन्होंने इस घटना के बाद पूरे पंडरा बाजार समिति को बंद कराने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज तक इतिहास में पंडरा बाजर समिति परिसर में किसी मजदूर की हत्या नहीं हुई थी। ऐसे में इस घटना से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे है। ऐसे में जरूरी है कि यहां सुरक्षा इंतजाम बेहतर किए जाएं और हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse