झारखंड के 19 जिले हुए कोरोनामुक्त, बुधवार को मिले मात्र 4 नये संक्रमित

 

टीम एबीएन, रांची। बुधवार को झारखंड में 07 हजार 302 सैंपल की जांच में 04 नए कोविड संक्रमित की पहचान हुई है। जबकि इस दौरान राज्यभर में 06 कोविड संक्रमित ठीक भी हुए हैं। झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अब सिर्फ 15 रह गयी है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ रांची जिले में 04 केस कोरोना के मिले हैं। राज्य के बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, वेस्ट सिंहभूम, जमशेदपुर, खूंटी, लातेहार, कोडरमा, दुमका, गढ़वा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, सरायकेला, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग और सिमडेगा ऐसे 23 जिले हैं, जहां कोई नए कोरोना संक्रमित की पहचान नहीं हुई है। राज्य के 24 में से 19 जिले ऐसे हैं जहां अभी एक भी कोरोना संक्रमित नहीं हैं। बुधवार 06 अप्रैल को राज्य में कुल 06 कोरोना संक्रमित ठीक हुए। उसका आंकड़ा इस तरह है। बोकारो में 03, जमशेदपुर में 01 और रांची में 02 कोरोना संक्रमित के ठीक होने के साथ ही राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 15 हो गयी है। बुधवार देर रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी झारखंड कोरोना अपडेट के अनुसार राज्य में 7डेज ग्रोथ रेट 0.00% हो गया है। वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 175947.54 दिन का हो गया है। वहीं रिकवरी रेट 98.77% है। मोर्टेलिटी रेट 1.22% है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse