टीम एबीएन, रांची। ज्योतिष योग एवं आयुर्वेद से जुड़ी संस्था "कालचक्रम" की 7वीं वर्षगांठ एवं तीसरा कन्वोकेशन सेरिमनी मनाई गई l मुख्य अतिथि राष्ट्रपति सम्मानित प्रोफेसर चंद्रकांत शुक्ल (पूर्व कुलपति कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ) विशिष्ट अतिथि राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शैलेश मिश्र, रांची विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ श्री प्रकाश सिंह, योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ झारखंड के प्रेसिडेंट श्री संजय सिंह थे l संस्था के चेयरमैन डॉ एसके घोषाल ने बताया कि संस्था ज्योतिष योग एवं आयुर्वेद के विषयों पर लगातार कई वर्षों से शोध के क्षेत्र में कार्यरत है l यहां से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हस्तरेखा, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं योग की प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा दी जाती है l संस्था के प्रिंसिपल बेबी घोषाल, सचिव श्री आरएस शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिषेक पाठक ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की l सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले छात्रों में दूर्वा राय गुप्ता, श्रेयसी मुखर्जी, दीक्षा अरोड़ा, रूपम सरकार, वीणा माहेश्वरी, सर्वेश माहेश्वरी, आकांक्षा माहेश्वरी, धर्मेंद्र कुमार, श्वेता कुमार, वेद प्रकाश तिवारी, अनुज मिश्रा, ओम गुप्ता, प्रदीप कुमार थे l इसके अतिरिक्त दो सदस्यों (रुचि शर्मा एवं सोनाली सरकार) को अद्भुत कार्य कुशलता एवं दक्षता के लिए सर्टिफिकेट ऑफ अप्रिशिएसन का प्रमाण पत्र दिया गया l मौके पर कालचक्रम संस्था के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स प्रशांत सिंह, आर्य प्रहलाद भगत एवं सदस्य शंकर राणा चैताली मुखर्जी, अंशु जी थे l
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse