टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। माहुरी वैश्य महामंडल का 109वां वार्षिक अधिवेशन बीती रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से बिहार चेंबर आॅफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष प्रमोद भदानी, महामंडल अध्यक्ष सुबोध प्रकाश, उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, केंद्रीय महिला समिति अध्यक्ष पूनम प्रकाश, उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, केंद्रीय नवयुवक समिति अध्यक्ष संजीत तर्वे आदि ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत महिला समिति सदस्य नेहा लोहानी, अनु कपसीमे, नीतू तर्वे, वर्तिका पहाड़ी ने विघ्न हर्ता गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके उपरांत गांडेय मंडल की अंजना राज कुट्रीर्यार ने भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोले गया गीत प्रस्तुत कर सबों को खूब झुमाया। वहीं कतरास मंडल के सदस्यों ने बुजुर्गों के सम्मान के लिए प्रस्तुत लघु नाटक से सबों का मन मोह लिया। वहीं तिलैया मंडल से आश्वि, सृस्टि, मौली, सुकांक्षा, स्विनी, आकांक्षा आदि ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, वहीं आरणी भदानी, तेजस्वी भदानी, श्लोक बड़गवे, अंकिता लोहानी, मिसिता लोहानी, शिविका कुमारी, आस्था बड़गवे, अर्पिता वैश्यकियार, जिज्ञाशा कुमारी, सोनल सेठ, अंकित एकघरा, स्मृति ब्रहपुरिया, सिमरन सेठ, रंजीता सेठ, नूतन आर्या आदि ने अपने नृत्य की प्रस्तुति से समा बांधा। समाज के सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दीपाली भदानी व पूनम निशांत ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अथितियों ने समाज के सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उज्ववल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। मौके पर विशाल भदानी, पप्पू भदानी, आरती भदानी, ललिता भदानी, जयंती सेठ, रश्मि लोहानी, वीणा भदानी, सरिता विजय, कंचन भदानी आदि मौजूद थे। दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा, सम्मानित हुए नवयुवक : दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान केंद्रीय नवयुवक समिति द्वारा आयोजित नवयुवक सभा में केंद्रीय समिति द्वारा पिछले दो वर्षों तक किए गए सामाजिक कार्यों का वीडियो के माध्यम से सभा में चित्रांकित किया गया। इस दौरान केंद्रीय नवयुवक समिति अध्यक्ष संजीत तर्वे ने पिछले दिनों किये गए सामाजिक कार्यो की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने नवयुवकों को आने वाले दिनों में होने वाले कार्यों के लिए भी निर्देशित किया। इसके उपरांत केंद्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न नवयुवक समिति द्वारा किए गए कार्यों के लिए नवयुवकों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर उपाध्यक्ष रितेश लोहानी, संगठन मंत्री निर्णय लोहानी, सचिव हरिमोहन कंधवे, केंद्रीय मीडिया प्रभारी अमित तर्वे आदि मौजूद थे। बनवाली राम को मिली समाज चिंतक की उपाधि, सम्मानित हुए स्वजाति : दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन महामंडल द्वारा आयोजित खुला अधिवेशन में समाज के सैकड़ों सदस्यों ने समाज के उन्नति के लिए अपने अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद महामण्डल अध्यक्ष सुबोध प्रकाश, बिहार चेंबर आॅफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष प्रमोद भदानी, मां मथुरासिनी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. अजय लोहानी आदि ने समाज के उन्नति में योगदान देने वाले समाज के सदस्यों व युवा साथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं समाज के वरिष्ट सदस्य बनवाली राम को समाज चिंतक की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। वहीं अधिवेशन में आर्थिक रूप से विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए समाज के अशोक आर्या, ग्रिजली परिवार के संचालक अविनाश सेठ, मनीष कपसीमे, कन्हैया मिस्ठान के देवी प्रसाद सेठ, अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण सेठ, डॉ. सागर मणि, प्रदीप कुमार भदानी, आलोक कुमार भदानी, अजित कुमार भदानी, गोपाल भदानी, राजीव कुमार भदानी एंड ब्रदर्स, मां मथुरासिनी सेवा समिति अध्यक्ष विकाश वैश्यकियार, मनोज चरणपहाड़ी, सतेंद्र भदानी, नवीन आर्या, श्री प्रसाद फार्मा के सतीश पवनचौदह, माहुरी परिवार के चेयरमेन सुजीत लोहानी, प्रभात कुमार तर्वे, परमानंद सेठ आदि की किया गया। वहीं आयोजन सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति के संयोजक मुरारी बड़गवे, महिला संयोजक सुनीता सेठ, अध्यक्ष विजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील ब्रहपुरिया, सचिव राजेश कपसीमे, सह सचिव गौतम वैश्यकियार, आशुतोष भदानी, युवा मंत्री प्रतीक कुमार, मीडिया प्रभारी साहिल भदानी, अभिषेक रंजन व रितेश लोहानी को सम्मानित किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse