डीएवी कपिलदेव में एलकेजी के बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव में आज एलकेजी के बच्चों का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया और नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत की गई। इस अवसर पर एलकेजी के बच्चों के साथ प्राचार्य एम के सिन्हा ने एक विशेष हवन कार्यक्रम में भाग लिया तथा उन्होंने सभी अभिभावकों तथा बच्चों के ऊपर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम के सिन्हा ने सबों के लिए शुभकामना व्यक्त की और कहा कि संसार में सबों को सुखी रहना चाहिए। संसार से सारे दुख दूर हो जाने चाहिए। श्री सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 देखते हुए कोविड-19 गाइडलाइंस का गंभीरता से पालन होना चाहिए। बच्चों को सिखाया जाना चाहिए कि वे एक निश्चित अंतराल पर अपने आप को सेनीटाइज करते रहें। प्राचार्य ने अभिभावकों को सलाह दी कि वे संबंधित क्लास टीचर का फोन नंबर अपने पास जरूर रखें तथा बच्चे के पास उसका पता, फोन नंबर होना आवश्यक है जिससे किसी तरह की परेशानी होने पर सूचित किया जा सके ।श्री सिन्हा ने कहा कि बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जानी चाहिए जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े। प्राचार्य ने कोविड-19 उल्लेख करते हुए कहा कि विगत 2 वर्षों में शिक्षा विशेष रुप से प्रभावित हुई है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह वर्ष शैक्षणिक मामले में काफी अच्छा रहेगा और नियमित रूप से कक्षाएं चल सकेंगी ।अंत में उन्होंने सबों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जिनमें छोटे बच्चों द्वारा नृत्य का आयोजन महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका अपर्णा सिंह ने किया मौके पर एलकेजी यूकेजी की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्रगुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse