झारखंड : अंशुमन कुमार बने रांची के सिटी एसपी

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 9 पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश को राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) बनाया गया है, जबकि जैप-6 जमशेदपुर के समादेष्टा अंशुमन कुमार को रांची सिटी का एसपी बनाया गया है। खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर को पश्चिमी सिंहभूम का एसपी, राज्यपाल के परिसहाय अमन कुमार को खूंटी का एसपी, जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट को देवघर का एसपी, धनबाद के सिटी एसपी आर राजकुमार को लोहरदगा का एसपी, रांची के सिटी एसपी सौरभ कुमार को सिमडेगा और जमशेदपुर ग्रामीण के एसपी नाथू सिंह मीना को गोड्डा का एसपी बनाया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था धनबाद को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। साथ ही वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया और उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे पुलिस मुख्यालय रांची में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse