टीम एबीएन, रांची। चुट्टूपालू घाटी में एलपीजी गैस लदा टैंकर पलट गया। जिसमें टैंकर के चालक और खलासी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें रामगढ़ पुलिस ने इलाज के लिए रांची भेज दिय है। दुर्घटना के कारण रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग पूरी तरह करीब 4 घंटा जाम रहा। जिसके कारण रामगढ़ और रांची की ओर लगभग 10 किलोमीटर तक जाम देखने को मिला। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार हाइड्रा और एक क्रेन के माध्यम से सड़क से गैस टैंकर को उठाया गया और घाटी में ही किनारे किया गया। इसके बाद पुलिस ने आवागमन को चालू करवाया। बीती रात करीब 1बजे एलपीजी गैस का टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दोनों सड़क के बीचो बीच पलट गया। इसके कारण सड़क के दोनों और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल ड्राइवर और खलासी को इलाज के लिए रांची भेज दिया और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ क्रेन मंगवाई। लेकिन रात में एलपीजी लदे होने के कारण टैंकर को नहीं उठाया जा सका। सुबह पुलिस टेक्निकल टीम फायर ब्रिगेड एनएचआई की रेस्क्यू टीम द्वारा संयुक्त प्रयास से चार हाइड्रा और एक क्रेन के माध्यम से लगभग 3 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद एलपीजी हैवी टैंकर को उठाया गया और सड़क के किनारे करवाया गया। हालांकि दुर्घटना में सबसे अच्छी बात यह रही कि टैंकर से गैस लीक नहीं हुआ। यदि गैस लीक होती तो किसी बड़े अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse