बाबूलाल ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र, कई मांगें शामिल

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी ने केंद्रीय राजमार्ग एवंम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से मरांडी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गडकरी के कुशल प्रबंधन में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनाकांक्षाओं के अनुरूप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल सिद्ध हुई है। आपके अधीनस्थ मंत्रालय से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण विषय, जो झारखंड राज्य और आंशिक रूप से बिहार राज्य से संबंधित है, की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं। आप अवगत होंगे कि गया से हिसुआ राजगीर होते हुए बिहारशरीफ जानेवाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-82) का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-82) में स्थित हिसुआ से नवादा (बिहार)-सतगावाँ (जिला-कोडरमा)-गावां-तिसरी-चतरो (जिला गिरिडीह) होते हुए चकाई (बिहार) तक लगभग 138 किलोमीटर पीडब्लूडी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन करते हुए चकाई (एनएच-114 ए) में जोड़ना बहुत जनोपयोगी एवं बहुआयामी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मरांडी ने अपने पत्र में कहा चकि चकाई (एनएच-114ए) से देवघर-बासुकीनाथ-दुमका- रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल) मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन की स्वीकृति मिल चुकी है एवं निविदा प्रक्रिया भी सम्पादित हो गई है। यदि उपरोक्त वर्णित पीडब्लूडी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन कर दिया जाता है तो यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर्यटन/तीर्थ परिपथ (सकिर्ट) के रुप में विकसित हो जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse