बजरंग स्पोटिंग को हराकर स्पोर्टिंग यूनियन फाइनल में

 

टीम एबीएन, कोडरमा। केडीसीए के तत्वाधान में खेले गए रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग टूनार्मेंट का दुसरा सेमीफाइनल आज स्पोटिंग यूनियन झुमरी तलैया और बजरंग स्पोटिंग झुमरीतिलैया के बीच गुमो झूमर मैदान में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बजरंग स्पोटिंग की टीम ने 23.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 144 रन बनाए जिसमें शशि ने 25 रन रवि ने 27 रन और विनय ने 23 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी करते हुए स्पॉटिंग यूनियन की ओर से अभिराज गौतम ने सर्वाधिक 6 विकेट और रोहित भारती ने दो विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करने स्पोर्टिग यूनियन की टीम ने 24.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को पा लिया। जिसमें कुमार सुनील कश्यप ने 34 रन विभु लोहानी ने 32 रन और हर्ष सिंह ने 25 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए बजरंग स्पोटिंग की ओर से शशि ने 3 विकेट और विकास ने 1 विकेट चटकाए। बेहतर खेल के लिए अभिराज गौतम को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। मैच अंपायर में बसंत सिंह और धर्मेंद्र कौशिक तथा स्कोरर आशीष कुमार थे। मौके पर केडीसीए सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, आलोक पांडेय, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, रोहित कुमार, धीरज पांडेय, सोनू राय, उज्जवल पांडेय, बिट्टू पांडेय, धीरज कुमार, गोल्डी यादव, शंकर भारती, पिंटू कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse