टीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया थाना के समीप स्थित रवि लता कंपलेक्स में सोमवार की शाम जिला परिषद प्रधान शालिनी गुप्ता ने लिबास कपड़े की दुकान का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि शहर के मुख्य बाजार में नई वैरायटी एवं आकर्षक रेंज के साथ इस दुकान के खुलने से लोगों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। वही मौके पर दुकान के संचालक बबलू मंसूरी, साहिल मंसूरी और छोटू केसरी ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए एक एक से बढ़कर एक वैरायटी के सूट के कपड़े उनके दुकान में उपलब्ध हैं। जिसमें रहमान सिया राम समेत अन्य प्रमुख ब्रांड के कपड़े शामिल है इसके अलावा ग्राहकों को विशेष आॅफर भी दिया जा रहा है जिसके तहत लोगों को कपड़े की खरीदारी पर 20% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मौके पर समाजसेवी शैलेश कुमार शोलु, प्रीति सिन्हा, निवर्तमान वार्ड पार्षद विनोद दीवाना, अशोक पांडे जेपी तारकेश्वर प्रसाद अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार अभय, पूर्व वार्ड पार्षद मीता सिन्हा, रंजीता कुमारी, अंशु सिन्हा, किड्जी स्कूल की निर्देशक ब्यूटी सिंह, शशी श्रीवास्ताव, सौरभ यादव, रेहान मंसूरी, अली मंसूरी , महावीर यादव विकास चौधरी सुशील अग्रवाल, अशद खान, बंटी ओझा, सुरेन्द्र यादव, परवेज आलम, इरफन आलम, चुनु मंसुरी, सोनू मंसुरी, नईम खान समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse