मई में हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करेंगी आलिया भट्ट

 

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट मई 2022 में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर सकती है। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट कथित तौर पर अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी करेंगी। शादी के बाद आलिया अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए यूनाइटेड स्टेट्स आॅफ अमेरिका (यूएसए) के लिए उड़ान भरेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse