नक्सली बंद : झारखंड समेत चार राज्यों में पुलिस अलर्ट पर

 

टीम एबीएन, रांची। भाकपा माओवादियों के केंद्रीय कमेटी और पूर्वी रीजनल ब्यूरो के सदस्य कामरेड अरुण कुमार भट्टाचार्य उर्फ कबीर उर्फ कंचन दा की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम बंद का बुलाया है। भाकपा माओवादियों के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता अभय और संकेत ने बंद को लेकर पत्र भी जारी किया है। बंद को देख झारखंड पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान अमोल होमकर के अनुसार नक्सली बंद को लेकर रेलवे और झारखंड पुलिस सर्तक हो गयी है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा सभी जिलों के एसपी को सर्तकता के लिए दिशा-निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने जिला के सभी एसपी को अलर्ट रहने और अति संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद जिलों के एसपी ने सभी जवानों को चौकस रहने और अतिसंवेदनशील इलाकों में दिनभर गश्ती तेज करने का निर्देश दिया है। नक्सली बंद के दौरान उनका मुख्य फोकस नक्सलियों के वैसे इलाके हैं, जहां उनकी सक्रियता है। इनमें पारसनाथ, झुमरा, रांची के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लातेहार, गढ़वा, पलामू कोल्हान, सरायकेला, गुमला जैसे जिलों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse