चाईबासा : निमार्णाधीन भरनिया पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने की फायरिंग

 

टीम एबीएन, चाईबासा। पहले रविवार की करीब संध्या 08 :15 बजे चाईबासा जिला के टोकलो थाना अंतर्गत नक्सलियों द्वारा निमार्णाधीन भरनिया पुलिस कैंप पर उत्तर दिशा की ओर से फायरिंग किया गया था। उक्त कैंप में रह रहे सीआरपीएफ 157 बटालियन के बी कम्पनी द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए पैरा बम छोड़ा गया। नक्सलियों द्वारा किए गए फायरिंग में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नही हुआ है। इस संदर्भ में आज उपरोक्त इलाकों में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान चाईबासा के नेतृत्व में सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम एवं जिला पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रुप से सर्च आॅपरेशन चलाया गया। सर्च आॅपरेशन के दौरान उक्त इलाका में 3, तीर आईडी बम जो कि प्रयोग में नहीं लाया गया थे तथा दो, तीर आईडी बम प्रयोग किया हुआ एवं कुछ खाली कारतूस बरामद हुए। तीनों जिंदा आईडी तीर बम को झारखंड जगुआर के बीडीडीएस टीम ने वही विनष्ट कर दिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse