सड़क हादसे में घायल मलाइका को अस्पताल से मिली छुट्टी

 

एबीएन डेस्क। एक सड़क हादसे में चोटिल हुईं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 2 अप्रैल को पुणे में हुए एक फैशन शो से मुंबई लौटते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में उन्हें मामूली चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनकी बहन अमृता अरोड़ा अपने परिवार के साथ उनके घर उनसे मिलने गई थीं। मलाइका अरोड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए अमृता अरोड़ा ने कहा अब वह ठीक हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अब घर आ चुकी हैं और जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। मलाइका के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इस दौरान घर में उनके साथ थे। मलाइका के घर से बाहर निकलने के दौरान वह कैमरे में कैद हो गए। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा को भी मलाइका के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse