टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में तीसरी बार शादी करने को लेकर 35 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक लाडू हाईबुरु का कंकाल डुमरिया पुलिस थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में एक कुएं से बरामद किया गया। वह 16 मार्च को लापता हो गया था, लेकिन उसके परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन ने बताया कि एक अफवाह पर जांच शुरू की गई और यह पाया गया कि वह अपनी एक पत्नी के भाई से झगड़े के बाद लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि तीसरी शादी को लेकर उसका अपने साले से झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लाडू का परिवार उसके बारे में बात करने से हिचकिचा रहा था लेकिन पुलिस ने उसकी मां नंदी को भरोसे में ले लिया और उनके बयान के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को उसके साले और तीन अन्य लोगों को पकड़ा गया, जिसके बाद घाटशिला उपमंडल के घोरबांदा पुलिस थाने के तहत आने वाले मडोतोलिया गांव में उसके घर से करीब 10 किमी दूर नक्सल प्रभावित एक स्थान से हाईबुरु का कंकाल बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। मामले की जांच की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse