सरहुल : रांची में रूट डाइवर्ट, आज रात से भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोविड संक्रमण के बाद इस साल पहली बार राज्य में धूमधाम से सरहुल पर्व मनाया जाएगा। रांची में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। राजधानी में सरहुल पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस रूट डायवर्जन लागू किया है। सरहुल पर्व को देखते हुए रविवार की रात से ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। सरहुल पर्व पर रांची में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सोमवार यानी चार अप्रैल को शोभायात्रा के दौरान भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वहीं सरहुल के दिन दोपहर एक बजे से शोभा यात्रा के लौटने तक मेन रोड पर किसी भी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में रांची के प्रभारी ट्रैफिक एसपी सौरभ ने आदेश जारी कर दिया है। ट्रैफिक एसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार रविवार देर रात से ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। भारी वाहनों के लिए रिंग रोड को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। साथ ही जुलूस को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर 11 ड्रॉप गेट बनाए गए हैं। बता दें कि शोभा यात्रा कांके रोड, रातू रोड, बोडिया रोड होते हुए रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से मेन रोड, सुजाता चौक होते हुए सिरम टोली स्थित सरना स्थल तक जाती हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse