टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। सीसीएल तापिन साउथ परियोजना से बुधवार की रात को लगभग 11 बजे चेक पोस्ट के बाहर से फिल्मी अंदाज में लिफ्ट मांगकर ड्राईवर के सर पर रिवाल्वर तान कर हाईवा उड़ा ले गए। जानकारी के अनुसार फ्राईडेल कंपनी के हाईवा (जेएच 01डीजे 5396) रात में सीसीएल परेज परियोजना से सीसीएल तापिन साउथ परियोजना स्थित क्रशर में कोयला खाली कर लगभग 11 बजे तापिन साउथ के चेक पोस्ट से आउट करके वापस परेज़ जा रही थी। तभी चेक पोस्ट के बाहर दो अज्ञात व्यक्तियों ने आगे तक जाने को लेकर ड्राइवर से लिफ्ट मांगी और चालक ने गाड़ी पर बैठा लिया। कुछ दूरी जाने पर चालक के सर पर पिस्तौल तान कर हाईवा को उसके अनुसार चलने को कहा। उक्त हाईवा के चालक लोबिन महतो को अपराधियों ने रांची सोनहातू में छोड़ कर हाईवा लेकर फरार हो गए। इस संबंध में कंपनी के मैनेजर प्रकाश ने चरही थाना में मामला दर्ज कराने को लेकर लिखित आवेदन दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse