टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण प्रखंड के खाद्य आपूर्ति विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में हर एक जनता खुशहाली से रहे और उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो उसे त्वरित समाधान के लिए सांसद जयंत सिन्हा ने मंडल स्तरीय प्रतिनिधि का चयन किये हैं। जिसमें चौपारण मंडल के खाद्य आपूर्ति विभाग की हर एक समस्या के लिए पीडीएस सांसद प्रतिनिधि का दायित्व मुझे दिए हैं। उन्होंने बताया कि चौपारण में 130 जनवितरण प्रणाली एवं महिला मंडल की राशन दुकानें संचालित है। जिसमें अधिकतर डीलर दुकानदार गरीबों के निवाला पर डाका डाल कर अनाज कम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्द ग्राम स्तरीय टीम गठित कर अनाज वितरण के दिन मुस्तैद रहने की रणनीति बना रहे हैं। जिसमें गरीबों के अनाज का सही माप-तौल के हिसाब से प्राप्त कर सकेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse