टीम एबीएन, कोडरमा। श्री रामनवमी महासमिति की बैठक बेलाटांड़ स्थित कलामन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महावीर मोदी व संचालन चंदन चक्रवर्ती ने की। बता दें कि कोरोना संक्रमण काल की मार झेल चुके लोगों को दो साल के बाद रामनवमी मनाने की आस जगी है। इसी उद्देश्य को लेकर शहर के विभिन्न अखाड़ों को निमंत्रण देकर बैठक में रामनवमी भव्य तरीके से मनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महावीर मोदी ने कहा कि 1995 में महा रामनवमी पूजा समिति की नींव रखी गयी थी। तब से लेकर आज तक यह परम्परा चली आ रही है। इसके भव्यता विभिन्न अखाड़ा समिति की अहम भूमिकी रही है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्विरोध नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष को श्री रामनवमी माहसमिति का अध्यक्ष व सचिव चंदन चक्रवर्ती को चुना गया। नवचयनित अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि शहरवासियों एवम उपस्थित शहर के विभिन्न अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों को चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर आभार प्रकट किया साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बहुत ही भव्यता के साथ श्री रामनवमी पूजा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल दिनांक 25 मार्च को कार्यकारणी कमेटी का विस्तार किया जाएगा। श्री यादव ने शहर के विभिन्न अखाड़ा समिति को पुरजोर सहयोग करने की अपील की मौके पर भाजपा नेता रमेश सिंह, निवर्तमान नप अध्यक्ष प्रकाश राम, भाजपा जिला अध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी, महामंत्री अनूप जोशी, मंडल अध्यक्ष किशोर पंडित, विश्व हिंदू परिषद के मनोज चंद्रवंशी, अजय वर्मा, अनिल सिंह, दीनानाथ पांडेय, सौरभ यादव, राहुल सिंह, निवर्तमान पार्षद नीलू सिंह, राकेश शर्मा, संजू शर्मा, रवि यादव, माणिक चन्द्र सेठ एवं शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse