टीम एबीएन, कोडरमा। सामंतो काली महिला मंडल की बेठक गुरुवार की शाम सामंतो काली मंदिर में हुई, जिसकी अध्यक्ष सरोजिनी देवी ने दी और संचालन सुमन पांडेय ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो से नौ अप्रैल तक विभिन्न भक्तों के घरों पर चैती नवरात्र कोे लेकर प्रतिनिधि शाम चार से छह बजे तक दरबार सजाकर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं सात अप्रैल को सामंतो काली मंदिर में मां काली एवं दुर्गा का श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं के बीच श्रृंगार सामान भी बांटा जाएगा। इसी दिन सवा मनी का प्रसाद बांटा जाएगा। वहीं नौ कन्याओं का पूजन किया जाएगा। वहीं एक अप्रैल को भी अमावस्या को लेकर भजन-कीर्तन व प्रसाद बांटा जाएगा। काली महिला मंडल की अध्यक्ष सरोजिनी देवी ने बताया कि 35 साल से प्रत्येक गुरुवार को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन होता है। वहीं चैती और शारदीय नवरात्रा में नौ दिनों तक भजनों का आयोजन होता है। प्रतिवर्ष नवंबर में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। बैठक में संरक्षक जसवीर कालरा, पूनम वर्णवाल, इंदू यादव, मीना पांडेय, रेखा देवी, फूलकुमारी भारती, पूनम सेठ, मंजू सिंह, किरण देवी, कल्याणी देवी, मुन्नी वर्णवाल, रेखा जायसवाल, सुनीता लाल, अनिता वर्णवाल, किरण यादव, रेखा यादव सहित कई श्रद्धालु मौजूद थी। बैठक के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse