टीम एबीएन, लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण द्वारा आज नगर परिषद क्षेत्र स्थित अजय उद्यान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उपायुक्त द्वारा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि उद्यान के जीर्णोद्धार के लिए जल्द डीपीआर बनाकर दें। डीपीआर में झारखण्ड के स्थानीय संस्कृति आधारित को परिभाषित करता हुआ म्युजिक गैलरी और ग्रीन एरिया विकसित किये जाने का प्रस्ताव शामिल करने का निर्देश दिया गया। आज के निरीक्षण में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, सिटी मैनेजर विजय कुमार व जेएसएलपीएस डीपीएम प्रकाश रंजन भी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse