टीम एबीएन, लोहरदगा। भंडरा प्रखंड के मसमानों पंचायत के शिव मंदिर में गंगा आरती को लेकर पूरे पंचायत से महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए इस आयोजन में जय श्री राम समिति जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो उपस्थित हुए। गंगा आरती को लेकर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत के लोगों की धर्म के प्रति अलख जगाने का प्रयास सराहनीय है। सभी स्थानों पर इस तरह का आरती होनी चाहिए, ऐसा जय श्रीराम समिति प्रयासरत रहेगी। गंगा आरती के पश्चात समिति की बैठक नववर्ष शोभायात्रा को लेकर की गई, जिसमें जिले में शामिल होने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। ज्ञात हो कि 2 अप्रैल दिन शनिवार को जिले में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मौके पर पंचायत अध्यक्ष त्रिविक्रम नाथ शाहदेव, महामंत्री लखन लोहरा उर्फ सरदार, बैजनाथ साहू, बाबा चेतन ब्रह्मचारी, प्रखंड प्रभारी अवधेश मिश्रा, राजेश मिश्रा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse