टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में पेशरार थाना क्षेत्र के बोन्डोबार जंगल में भालुओं के हमले में मंगलवार को दो लड़के घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़के बकरी चराने जंगल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तीन जंगली भालुओं ने अचानक उनपर हमला कर दिया जिससे भयभीत दोनों किशोर वहां से चिल्लाते हुए किसी तरह जान बचाकर भागे। उन्होंने बताया कि भालुओं के इस हमले में दोनों की पीठ और हाथ में चोटें आई हैं। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse