कोडरमा ने खूंटी को 100 रन से हराया

 

टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज कोडरमा में कोडरमा और खूंटी के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोडरमा ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाया। जिसमें रोहित भारती ने 102 रन नीरज यादव ने 74 रन और कुमार हेमंत ने 28 रन का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए खूंटी की ओर से मित जैन दिव्यांशु सिंह सत्यम सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी खूंटी की टीम 36.4 ओवर में 177 रन पर ऑल आउट हो गई। खूंटी की ओर से रामशीष ने 38 रन मोहम्मद आकिब ने 32 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए कोडरमा की ओर से कुमार हेमंत ने 5 विकेट और शुभम सिन्हा ने तीन विकेट चटकाए। कोडरमा के रोहित भारती को झुमरीतिलैया के नगर प्रशासक विनीत कुमार ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। साथ ही उन्होंने अपने स्तर से एक बल्ला भी देने की घोषणा की। मैच आब्जर्वर शशि भूषण चौबे मनोरंजन कांजीलाल और हेमंत ठाकुर थे। वहीं स्कोरर दीपक कुमार थे। मौके पर अमरजीत सिंह छाबड़ा, दिनेश सिंह, आलोक पांडे, मनोज सहाय पिंकू, धीरज पांडे, सोनू खान, धर्मेंद्र कौशिक, ओम प्रकाश, विशाल सूद, उज्जवल पांडे, सुरेंद्र प्रसाद, बिट्टू पांडे, विवेक पांडे, प्रेम पांडे, सुमन कुमार, अमित जयसवाल आदि सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse