प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनायें : संटू चौरसिया

 

चैनपुर (पलामू)। आज चैनपुर प्रखंड के ग्राम नरसिंहपुर पथरा में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाहन परायण पाठ महायज्ञ के शुभ अवसर पर भव्य आकर्षक कलश यात्रा निकली। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष रौशन ने किया। मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैनपुर उत्तरी के जिला पार्षद विकास कुमार चौरसिया उर्फ संटू चौरसिया ने कहा कि वर्तमान परिवेश में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के आदर्श को अपनाने की जरूरत है। यदि श्री रामचंद्र जी के एक-एक गुण, संस्कार, आदर्श, चरित्र को हर इंसान अपना ले तो हर समाज में रामराज स्थापित होने में देर नहीं है। यज्ञ करने से जहां शुद्ध वातावरण होता है। वहीं आपसी एकता भी मजबूत होती है। कलश यात्रा में सैकड़ों कलशधारियों सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति से बड़ा ही आकर्षक भव्य मनमोहक दृश्य था। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर कोयल नदी तट शिव घाट पहुंची। गंगा मईया रुपी नदी में पूजा अर्चना बाद पुनः वापस आ गई। जय श्री राम के नारे से धरा से अंबर तक गूंज रहा था। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक समाजसेवी व्यास राम चौरसिया जी ने बताया कि यह यज्ञ 24.3.2022 से लेकर 1.4. 2022 तक चलेगा। मौके पर विद्वत कथावाचक द्वारा श्री राम कथा एवं रामलीला का भी रात में आयोजन होगा। मौके पर झूलन मेला का भी आयोजन किया गया है। मौके पर चैनपुर उत्तरी के जिला पार्षद विकास कुमार चौरसिया उर्फ संटू, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी व्यास राम चौरसिया, पूर्व जिला पार्षद रामलव चौरसिया, पूर्व मुखिया भीष्म चौरसिया, मझिगांवा पंचायत के मुखिया अशेष चौरसिया, पंचायत समिति सदस्य इंदल चौरसिया, रामकरेश प्रसाद चौरसिया, आनंद प्रसाद चौरसिया, राम लखन प्रसाद चौरसिया, अरविंद प्रसाद, मनोज, अध्यक्ष कमल किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष शशि चौरसिया, महामंत्री विशुनदेव महतो, सचिव छोटू चौरसिया, संरक्षक आशुतोष रोशन, अखिलेश चौरसिया सम्मानित सदस्य, रेशो कुमार, जितेंद्र कुमार, बीरबल प्रसाद, आलोक दुबे, रमित कुमार, छोटन, अजय प्रसाद, शिवकुमार, योगेंद्र प्रसाद, सत्यनारायण कुमार, विपिन कुमार, बचानी चौरसिया, राहुल कुमार, यज्ञ के आचार्य ललित पांडे सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse