एसआर डीएवी पुंदाग में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, किया नमन

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में भगत सिंह,राज गुरु और सुखदेव के शहादत को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के प्रति भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इनके अनुसार क्रांति का अर्थ मात्र हिंसात्मक आंदोलन नहीं था, बल्कि वे बड़े पैमाने पर समाज में परिवर्तन लाना चाहते थे। एक तरफ वे देश को ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी दिलाना चाहते थे, तो दूसरी तरफ सामाजिक विषमता से भी निजात दिलाने की पुरजोर वकालत करते। उन्होंने दुनिया भर के आंदोलनों का अध्ययन किया था।वे लेनिन के साम्यवाद से बहुत प्रभावित थे। वे किसानों तथा मजदूरों के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाना चाहते थे। देश हित में फांसी के फंदे पर हंसते-हंसते झूल जाने के लिए जो हिम्मत चाहिए, वह विरले लोगों में ही देखने को मिलती है। हम सबको उनके सपनों को पूरा करने में अपना योगदान देना होगा। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse