टीम एबीएन, गढ़वा। जिले के मझिआंव थाना के करकट्टा गांव में अपराधियों ने एक भेड़पालक सरयू पाल की हत्या कर दी है, जबकि दूसरा भेड़पालक प्रभु पाल गंभीर रूप से घायल है। अपराधियों के इस हमले में 30 भेड़ की भी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली है। क्या है पूरा मामला : जानकारी के अनुसार मझिआंव थाना के कि चिरकुटही गांव के दो सगे भाई सरयू पल और प्रभु पाल मंगलवार की शाम में देवमूरत राम के करकट्टा गांव स्थित खेत मे भेड़ों को बांध दिया था। बुधवार की सुबह उनकी भेड़ों को खेतों में इधर-उधर भागते-फिरते देखा गया। स्थानीय लोग जब भेड़ पालकों को इसकी जानकारी देने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दोनों भाइयों का हाथ-पैर बांधकर डंडे से पीटकर गया था। जिसमें सरयू पाल की मौत हो गई थी। जबकि प्रभु पाल दर्द से कराह रहे थे। ग्रामीणों ने उनका हाथ-पांव खोलकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसकी जानकारी मिलते ही मझिआंव के पुलिस इंस्पेक्टर संजय खाखा, थाना प्रभारी और मोरबे गांव के मुखिया आदित्य ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इंसेक्टर संजय खाखा ने कहा कि इस कांड की जांच की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा हो जायेगा। वहीं मुखिया आदित्य ठाकुर ने पुलिस से हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse