टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 23 मार्च के पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिये गये हैं। करीब 4 महीने बाद मंगलवार को सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के मूल्य में 80 पैसे की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद झारखंड के सभी जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार पहुंच गया है। रांची में पेट्रोल डीजल के दाम : रांची में पेट्रोल के दाम में 0.81 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद रांची में पेट्रोल का दाम 100.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल की बात करें तो इसके दाम में 0.83 पैसे की वृद्धि हुई है। दाम में बढ़ोतरी के बाद रांची में डीजल 93.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जमशेदपुर में भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल : बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत में 0.92 पैसे और डीजल की कीमत में 0.93 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दाम बढ़ने के बाद जिले में पेट्रोल 100.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बोकारो में भी 100 के पार पेट्रोल : पेट्रोल डीजल के में दाम में वृद्धि का सबसे ज्यादा असर बोकारो में देखा गया। जहां पेट्रोल के दाम में 1.36 पैसे और डीजल के दाम में 1.38 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दाम में इस वृद्धि के बाद बोकारो में पेट्रोल का दाम 101.05 पैसे प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 94.13 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। धनबाद में पेट्रोल डीजल के दाम : कोयलानगरी धनबाद में पेट्रोल के दाम में 0.92 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जबकि डीजल के दाम में 0.94 की तेजी दिखी। दाम बढ़ने के बाद धनबाद में पेट्रोल 100.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.62 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। पलामू में पेट्रोल के दाम : पलामू में पेट्रोल के दाम में 0.9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मूल्य में इस वृद्धि के साथ ही जिले में पेट्रोल का दाम 101.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल के दाम में 0.11 पैसे की वृद्धि हुई है। इसके साथ पलामू में डीजल 94.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse