झारखंड राजभवन उद्यान के रंग बिरंगे फूलों को देख लोग हो रहे आनंदित

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राजभवन का उद्यान 21 मार्च यानी सोमवार से आम लोगों के लिए खुल गया है और 27 मार्च तक खुला रहेगा। सोमवार को पहले दिन होने की वजह से सैकड़ों की संख्या में पर्यटक उद्यान घूमने पहुंचे और रंग बिरंगे फूलों के साथ साथ विभिन्न रंगों में गुलाब फूल देख काफी आनंदित हुए। उद्यान अधीक्षक सलेम हुसैन ने बताया कि उद्यान में सिर्फ गुलाब की 1800 पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा सैकड़ों प्रजातियों के फूल लगे हैं, जो उद्यान के आकर्षण को बढ़ रहे हैं। वहीं, उद्यान घूमने आए लोगों ने कहा कि 2 साल बाद राजभवन का उद्यान देखने का मौका मिला है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग उद्यान में घूमने और देखने पहुंच रहे हैं। पटना से आई रंजूसा अग्रवाल कहती हैं कि राजभवन के उद्यान की चर्चा सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों में भी खूब होती है। खूबसूरत उद्यान की चर्चा सुनकर ही पटना से रांची पहुंचे हैं। जैसे ही उद्यान को आमलोगों के लिए खोला गया, वैसे ही पहले दिन घूमने चले आए। उद्यान अधीक्षक सलेम हुसैन ने बताया कि राज्यपाल रमेश बैस के दिशा निर्देश पर उद्यान को काफी बेहतर बनाया गया है। राज्यपाल के निर्देश पर झरना और बच्चों के लिए झूले आदि लगाए गए हैं। इससे उद्यान काफी आकर्षित दिख रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse