टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना की रफ्तार धीमी हो चुकी है। नए मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में शुक्रवार, 18 मार्च को होली की वजह से 8 हजार 355 कोरोना सैंपल ही लिए जा सके, जिसमें 05 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 24 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। अब झारखंड में एक्टिव कोरोना केस की संख्या घटकर 148 रह गयी है। शुक्रवार, 18 मार्च को भी गुरुवार की तरह राज्य के 24 में 21 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। जबकि जिन 03 जिलों में नए केस मिले हैं, उनमें सबसे ज्यादा यानी 3 नए संक्रमित रांची में मिले हैं। वहीं, चतरा और पूर्वी सिंघभूम में 1-1 नया केस मिला है। राज्य के बोकारो, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला, देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा ऐसे 21 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse