होली ऑफर : 17, 18 और 19 को कर सकते हैं धोनी के फॉर्म हाउस का दीदार

 

टीम एबीएन, रांची। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और कप्तान एमएस धोनी ने होली के मौके पर रांची के लोगों को एक खास तोहफा दिया है। धोनी 3 दिनों के लिए अपना रांची स्थित फार्महाउस आम जनता के लिए खो देंगे ताकि लोगों को होली खेलने में कोई दिक्कत न आए। यह फार्म हाऊस 17, 18 और 19 मार्च तक खुला रहेगा। कोई भी व्यक्ति फार्महाऊस जाकर सब्जियां और स्ट्रॉबेरी भी खरीद सकता है। धोनी क्रिकेट से रिटायरमैंट लेने के बाद से ही अपने ईजा फार्म में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी, पपीता और अमरूद, तरबूज, मटर, शिमला मिर्च के साथ-साथ अन्य फलों और सब्जियों की खेती कर रहे हैं। धोनी के फार्म हाऊस में आने की इजाजत आम तौर पर लोगों को नहीं मिलती लेकिन इस बार धोनी ने कई साल बाद इसे आम लोगों के लिए खो दिया है। बता दें कि 40 साल के धोनी इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ चुके हैं। चेन्नई 2021 सीजन का विजेता रहा था। ऐसे में एक बार फिर से फैंस को उम्मीद होगी कि धोनी संभवत: अपने आखिरी आईपीएल में अपनी टीम को खिताब जरूर दिलाएंगे। नए सीजन में चेन्नई ही ओपनिंग मुकाबला खेलेगी। यह कोलकाता के खिलाफ होगा। 24 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse