टीम एबीएन, गुमला। जिला प्रेस एसोसिएशन व मैथन स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा प्रायोजित चार दिवसीय स्व ओम प्रकाश चौरसिया मीडिया कप पर अंजनी पुत्र इलेवन की टीम ने कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबला अंजनी पुत्र इलेवन व टांगीनाथ धाम इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित 15 ओवर में टांगीनाथ धाम की टीम 7 विकेट खोकर 99 रन बनायी। अंजनीपुत्र टीम की ओर से उपेश पांडेय ने दो, अमन वर्मा ने दो, अंकित विश्वकर्मा ने दो व मुकेश सोनी ने एक विकेट हासिल किया। जवाबी पारी खेलने उतरी अंजनी पुत्र की टीम 8 विकेट खोकर 11 ओवर में मैच जीत लिया। जिसमें अंकित विश्वकर्मा ने अच्छी पारी खेली। वहीं टांगीनाथ धाम टीम की ओर से बेहतर गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने हैट्रिक विकेट झटके। विजेता व उप विजेता टीम को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष दीपनारायण उरांव ने कहा कि जिला प्रेस एसोसिएशन के द्वारा क्रिकेट टूनार्मेंट का आयोजन कर खिलाडियों को प्रेरित करने का काम किया गया है। जिले के खिलाड़ी भविष्य में प्रेरणा लेकर बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे। नप उपाध्यक्ष मो कलीम अख्तर ने कहा कि गुमला खेल नगरी है। पत्रकारों ने खेल आयोजन कर जिले के खिलाडियों को प्रेरणा दी है। जिला भाजपा के महामंत्री मिशिर कुजूर ने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए खेलना जरूरी है। खेल से शरीर स्वस्थ्य रहता है। मिशन बदलाव के भूषण भगत ने कहा कि जिला प्रेस एसोसिएशन ने खेल का आयोजन कर गुमला के खिलाडियों को खेल के प्रति रूझान बढ़ाया है। भाजयुमो अध्यक्ष रविंद्र सिन्हा ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन के साथ कई सीख प्रदान करती है। इस अवसर पर प्रेस एसोसिएशन के द्वारा पत्रकार विजय आनंद व गणपत लाल चौरसिया को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता के मैन आॅफ द सीरिज अंकित विश्वकर्मा को चुना गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse