नीलाम्बर-पीताम्बरपुर। नीलाम्बर पीताम्बरपुर के मध्य विद्यालय कुराइन पतरा में बच्चों का मध्याह्न भोजन स्कूल के बरामदा में बनता है। बगल में कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है और पास में बजबजाती नाली। सरकारी स्तर पर 2013-14 में ही 1.62 लाख रुपये स्वीकृत हुआ और निर्माण के नाम पर पूरी राशि की निकाशी भी कर ली गयी, किन्तु स्कूल में आजतक किचेन शेड नहीं बना। इसके साथ ही एक स्कूल भवन रहने के बाद भी लाखों की राशि से दूसरा भवन बनाया गया ,उसमें भी कई काम अधूरा है। स्कूल भवन और किचेन शेड निर्माण का काम स्कूल के सहायक शिक्षक विनय कुमार तिवारी द्वारा कराया जा रहा था। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सहित सभी सदस्य और ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण के लिये स्वीकृत पूरी राशि की निकासी उक्त शिक्षक द्वारा कर लिया गया है, जिसे शिक्षक विनय तिवारी ने भी स्वीकार करते हुए कहा कि जमीन संबंधित कुछ अवरोध पैदा किये जाने के कारण काम अधूरा है जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षक विनय तिवारी ने बताया कि उक्त मामला को सुलझाने के लिए पंचायत के मुखिया बलदेव साव पचास हज़ार रुपये लिए थे। साथ ही एक हज़ार ईंट भी मुखिया बलदेव साव ले गए थे इस बाबत बीईईओ से जानने हेतु संपर्क करने का प्रयास किया, तो वे मीटिंग में होने की बात कह फोन काट दिए, पुनः कई बार प्रयास करने के बाद भी वे फोन रिसीव नहीं किये। स्कूल का नया बिल्डिंग बना टॉयलेट : विद्यालय में पढ़ने वाले कई बच्चों ने बताया कि हमलोग पुराना स्कूल भवन में पढ़ते है।ई बिल्डिंग यूं ही खाली पड़ा रहता है और लोग इसमें ताश खेलते और टॉयलेट करते है। क्या कहते हैं मुखिया बालदेव साहू : मुखिया बलदेव साहू ने बताया कि इस सभी मामला गलत है हम पर लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं। वैसे एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें शिक्षक विनय तिवारी से मुखिया बलदेव साव पैसा लेते दिख रहे हैं, जो शिक्षक विनय तिवारी के आरोप को पुष्टि करता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse