टीम एबीएन, गुमला। जिले के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ीकोना में लगे एक एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। गुमला एसपी को अफीम की अवैध खेती की सूचना मिली थी, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जमीन के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक कुरूमगढ़ में पहली बार अफीम की खेती की गई थी और जो फुल आ रहे थे और कुछ दिनों के बाद उसे चीरा लगाकर बाहर भेजने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन पुलिस को भनक लगते ही उसे नष्ट कर दिया गया है। नष्ट किए गए अफीम की कीमत लगभग पचास लाख रुपये आंकी जा रही है। बूढ़ीकोना कुरुमगढ़ गुमला का बॉर्डर क्षेत्र है जो शहर से सटा हुआ भी है। मुख्य शहर के इतने नजदीक के बाबजूद अफीम की खेती से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठ रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse