जामताड़ा : बदमाशों ने CSP से लूटी 50 हजार से अधिक की संपत्ति

 

टीम एबीएन, जामताड़ा। जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के घाटी शिमला गांव स्थित जोरिया के पास भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजेश पंडित से बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर 30 हजार रुपए और लैपटॉप लूट लिया। पुलिस ने बताया कि सीएसपी संचालक राजेश अपने घाटी शिमला ग्राम अवस्थित घर से 30 हजार रुपए, लैपटॉप लेकर अपना सीएसपी नयाडीह जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे दो अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर राकेश के पास से कैश और लैपटाप ले लिया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पीड़ित राजेश के बयान पर नारायणपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse