टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना सैंपल की जांच और कम हो गई है। बुधवार को तो यह आंकड़ा 17 हजार से भी कम पर आ गया। नतीजा यह हुआ कि कोरोना के नए केस की पहचान भी कम हुई। बुधवार को राज्य में 16354 सैंपल की जांच में 12 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 25 संक्रमित कोरोना मुक्त हो गए। इस तरह राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या घटकर 185 रह गयी है। बुधवार को राज्य के 24 में 19 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। जबकि जिन 5 जिलों में केस मिले हैं, वो हैं बोकारो, चतरा, धनबाद, रांची और पश्चिम सिंहभूम। उसमें बोकारो में 02, चतरा में 01, धनबाद में 03, रांची में 05 और वेस्ट सिंहभूम में 01 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। राज्य के दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला, देवघर, गिरिडीह, जमशेदपुर, कोडरमा और सिमडेगा ऐसे 19 जिले हैं जहां कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। झारखंड राज्य में 7डेज ग्रोथ रेट 0.01% है। वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 11789.22 दिन का हो गया है। वहीं रिकवरी रेट 98.73% है। मोर्टेलिटी रेट 1.22% है। हालांकि झारखंड में कोरोना के कम केस आ रहे हैं। लेकिन एक सच यह भी है कि राज्य में कोरोना सैंपल की जांच कम हो रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse