टीम एबीएन, पलामू। पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत मेदिनीनगर के प्रतापनगर रेडमा के नाद ब्रह्म कला मंच में शास्त्रीय एवं सांस्कृतिक तरीके से होली मिलन समारोह मनाया गया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद एवं सचिव सौरभ दुबे ने कार्यक्रम का मंगलाचरण के साथ शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें शहर के प्रसिद्ध गायक सौरभ दुबे ने राग काफी में होली का गायन प्रस्तुत किया। राग सोहनी में रंग ना डारो श्याम..., राग भीमपलासी में बिरज में धूम मचाए श्याम... और दादरा रंग सारी गुलाबी चुनरिया रे... बंदिशों का गायन बड़े सुंदर तरीके से सौरव जी ने गाया। साथ ही तबले पर शहर के गुणी कलाकार कामेश्वर सिंह संगत पर नजर आए। इसके बाद शहर के बड़े सुरीले कलाकार राजेंद्र प्रसाद ने राग पीलू में एक से बढ़कर एक होली एवं ठुमरी का गायन प्रस्तुत किया। जिसमें तबले पर भूपेश शर्मा का संगत हुआ। साथ ही हमारे कृष्ण कन्हैया बांसुरी वादक पवन शर्मा ने होली के धुन पर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन में रमेश पाठक, सुमन मिश्रा एवं वेद प्रकाश के होली गायन पर लोग झूम उठे। जिसमें तबले पर सच्चिदानंद एवं चंदन देव ने संगत किया। मौके पर सभी कलाकारों ने रंग अबीर से तिलक कर इस कार्यक्रम का समापन किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse