टीम एबीएन, रांची। बुधवार को भारतीय किसान संघ झारखंड प्रांत की बैठक सह होली मिलन समारोह दिन के 11.30 बजे रांची के चुटिया मकदूम टोली स्थित आशीर्वाद वाटिका में हुआ। इस बैठक मे क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रकाश नारायण तिवारी, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रशांत खाका, प्रांतीय अध्यक्ष जय कुमार सिंह, महामंत्री मनधीरण महतो, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र अग्रवाल, एग्रो इकोनॉमिक्स के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रचार प्रमुख सह महामंत्री प्रकाश नारायण, प्रदेश मंत्री छत्रधारी महतो, दीपक उरांव, कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार साहू, शिवपूजन पाठक के साथ जिलों के अध्यक्ष, रांची से विजय कुमार, बुधराम मुंडा, महामंत्री वीरेंद्र तिवारी, खूंटी के अध्यक्ष घूरन महतो, गिरिडीह के जिलाध्यक्ष आदित्य तिवारी के साथ चुटिया के स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जिसमें खास कर महिला, युवा, और स्थानीय किसान लोग भी शामिल थे। होली के मौके पर सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। संगठन मंत्री प्रकाश नारायण ने कहा कि होली समाज में सभी गिले शिकवे भूल कर एक साथ रहने की प्रेरणा देता है। अनिल शर्मा ने होली में सच्चे मन से होली मनाने और दुष्ट विचारों को त्यागने की प्रेरणा लेने की अपील की। जय कुमार सिंह ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय सदस्य प्रशांत खाका ने होली मिलन कार्यक्रम कराने के लिए प्रांत के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी समाज के लोग जिसमें महिला और स्थानीय गणमान्य शामिल थे। नायक जी ने होली गीत के साथ सबों का स्वागत किया। उक्त जानकरी संघ के प्रचार-प्रसार प्रमुख सह महामंत्री प्रकाश कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse