सीएमपीडीआई के नये निदेशक तकनीकी होंगे एसईसीएल के जीएम

 

टीम एबीएन, रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी झारखंड स्थित सीएमपीडीआई के नये निदेशक तकनीकी शंकर नागाचारी होंगे। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने इंटरव्यू के बाद उनके नाम की अनुशंसा की है। वह वर्तमान में एसईसीएल में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया से आदेश जारी होने के बाद वह पदभार ग्रहण करेंगे। आज हुए इंटरव्यू में कोयला सहित अन्य कंपनी के पांच अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें नागाचारी सहित सीएमपीडीआई के जीएम दिव्यदर्शन त्रिपाठी, एनसीएल के जीएम लक्ष्मण पी गोडसो, एनएलसी के जीएम नीरज कुमार, जय प्रकाश पाव वेंचर्स लिमिटेड के वीपी उमा शंकर शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse