टीम एबीएन, गुमला। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 मार्च को सत्य अहिंसा के पुजारी टाना भगत समुदाय की 13 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ हुए गैंगरेप मामले को लेकर बुधवार को रांची महापौर आशा लाकड़ा बिशुनपुर पहुंची। जहां उन्होंने पीड़िता एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर उसे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मौके पर महापौर आशा लकडा ने कहा कि जब से झारखंड में जेएमएम एवं कांग्रेस के नेतृत्व में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। तब से दुष्कर्म हत्या जैसी घटना झारखंड राज्य में आम बात हो गई है। आए दिन यहां लड़की और महिलाएं दुष्कर्म जैसी घटना का शिकार हो जा रही है। और इस सरकार में महिलाएं अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। फिर भी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देनी चाहिए। मैं सरकार से मांग करती हूं कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दुष्कर्म के आरोपी को तत्काल फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मौके पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य अंचलाधिकारी धनंजय पाठक एवं थाना प्रभारी सदानंद सिंह से बात करते हुए कहा कि पीड़िता बच्ची को बिशुनपुर से बाहर कस्तूरबा में नामांकन करा कर उसकी पढ़ाई का जिम्मा प्रशासन सुनिश्चित करें। साथ ही पीड़ित परिवार को प्रशासन हरसंभव सुरक्षा मुहैया कराएं। आरोपी के परिजनों द्वारा पीड़िता के परिजनों को धमकी दिया जा रहा है ऐसे में वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड के सभी विधायकों से मांग करते हुए कहा कि सभी विधायक विधानसभा में इस घटना के विरोध में जोरदार आवाज उठाएं क्योंकि यह पूरे झारखंड के लिए एक शर्मनाक बात है। बिशुनपुर में एक आदिवासी नाबालिक टाना भगत बच्ची के साथ में 10 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म जैसे घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है। जिसकी जितना निंदा किया जाए उतना ही कम है। महापौर के द्वारा पीड़िता के परिजनों को चावल एवं आर्थिक सहयोग किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री मिसिर कुजुर, अमती पानी मुखिया सुरेश भगत, सुशील मुंडा, जगत ठाकुर, हरिहर, रानू सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse