गुमला : उपायुक्त ने की जिला स्तरीय टेलिकॉम समिति की समीक्षात्मक बैठक

 

टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टेलिकॉम समिति की समीक्षात्मक बैठक नया समाहरणालय भवन स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक में डीपीओ यूआईडी द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 49 टावरों का आवेदन प्राप्त किया गया है, जिनमें से 31 आवेदनों की एनओसी स्वीकृत हो चुकी है। 18 आवेदन अस्वीकृत आवेदनों में से आज 07 आवेदनों को पुन: समिति के समक्ष समीक्षा हेतु उपस्थापित किया गया। जिसपर उपायुक्त ने टावर अधिष्ठापन हेतु लंबित आवेदनों के एनओसी उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक में उपस्थापित सभी टावरों को अनओसी हेतु स्वीकृति दी गई। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए जिलांतर्गत सभी शैडो एरिया में से अति संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सूची प्राप्त करते हुए उक्त क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल टावर अधिष्ठापित कर नेटवर्क की सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से सुदूरवर्ती एवं पाट क्षेत्रों में भी नेटवर्क की सुविधा बहाल करने पर बल दिया। उपायुक्त ने जिले के प्रत्येक पंचायत में कम से कम 02 स्थलों पर नेटवर्क की सुविधा से आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने गुमला जिले से अन्य जिलों एवं राज्यों तक जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले सभी क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल नेटवर्क से आच्छादित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अपर समाहर्त्ता को प्रत्येक 15 दिनों में बैठक कर लंबित आवेदनों को स्वीकृत कराने तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एवं डीपीओ यूआईडी को अधिकाधिक संख्या में टावर हेतु प्रस्ताव प्राप्त करने का भी निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव सहित अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्राण रंजन, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमर हुड़मारे, डीपीओ यूआईडी सैफुल्लाह, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, डिस्ट्रिक्ट आॅफिसर (राज्य स्तरीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), एसडीई बीएसएनएल व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse