लक्ष्य हासिल करने को कड़ी मेहनत करें, क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं : उपायुक्त

 

टीम एबीएन, गुमला। संत पात्रिक प्लस टू उच्च विद्यालय में 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह शुभकामना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुभारंभ उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव, प्राचार्य रेव. फादर रामू विंसेंट एवं शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मौके पर उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि सरकारी कामकाज की व्यसतता के बीच ऐसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनना बेहद सुखद एहसास है। उन्होंने 10वीं कक्षा से पासआऊट होने वाले सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आप सभी के लिए सही ढंग से एवं धैर्यपूर्वक अपनी पसंदीदा क्षेत्र को जानने एवं चुनने का सुअवसर है। अपना समय लेते हुए, गहन चिंतन-मनन करते हुए निर्णय लें। उन्होंने विद्यार्थियों को सोच-समझकर अपनी इच्छा से अपने करियर का बेहतर चुनाव करने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के लिए यह जीवन की कठोर वास्तविकताओं का सामना करने का समय है। यह वो समय है जब आप अपना विद्यालय का दौर समाप्त कर कॉलेज में पढ़ने के लिए अग्रसर होंगे। कॉलेज जीवन आप सभी के जीवन का महत्वपूर्ण समय है। आप जिस किसी भी विश्व विद्यालय जाएं, जिस भी क्षेत्र को चुनें उसमें अपने आपसे यह सवाल जरूर पूछें कि आप यहां क्यों हैं? आपने क्या दिया है? तथा आप क्या कर रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि आप सब अपने जुनून को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें, क्योंकि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। इससे पूर्व उपायुक्त सुशांत गौरव ने सत्र 2021-22 के 16 शीर्ष छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में दिव्या कुमारी, अमन कुमार, मेनका कुमारी, सुहानी खलखो, अंकित खलखो, रोहन कुमार, आकांक्षा बाड़ा, रानी, अंकित लकड़ा, फातिमा, सुरजमुनी, संजिता, निशा टोप्पो, अमित गोप, ऋतुराज तथा चंद्र पॉल शामिल थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य रेव0 फादर रामू विंसेंट द्वारा किया गया। इसके बाद उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से उनकी आम समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन समस्याओं से अवगत होते हुए उनका ससमय निराकरण सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया। उपायुक्त सुशांत गौरव, विद्यालय के प्राचार्य रेव. फादर रामू विंसेंट मिंज, सिस्टर दीपा, निशा दीप्ति, विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse