हजारीबाग : कड़ी सुरक्षा के बीच मनेगी होली, गड़बड़ी की तो जाना होगा जेल

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। होली रंगों का त्योहार है और रंगों के इस त्यौहार में कोई खलल ना पड़े इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए हजार से सुरक्षाकर्मी बाहर के जिलों से मंगाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। होली के दौरान शहर की सुरक्षा मे कोई चूक नहीं हो इसके लिए रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती होगी। एसपी मनोज रतन चोथे ने चेतावनी दी है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में इस बार पुलिस ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग करने जा रही है ताकि कोई होली के दौरान शराब पीकर हंगामा नहीं मचा सके। इसके अलावे ट्रिपल या ड्रंक ड्राइविंग करते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति की इच्छा विरुद्ध रंग लगाया गया या फिर किसी लड़की को रंग लगाकर छेड़खानी करते हुए युवक पकड़े गए तो उसपर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की नजर : होली और शब-ए- बारात को देखते हुए हजारीबाग पुलिस सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखी हुई है। इसे लेकर साइबर सेल सक्रिय रहेगी। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए शांति व्यवस्था भंग करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय ने भी आम लोगों से अपील की है कि वह होली का त्योहार मनाए लेकिन कानून न थोड़े पर्व खुशी का प्रतीक है। खुशियां मनाएं सुरक्षित रहे। वहीं उन्होंने कहा पूरे जिले भर में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किया गया है। अतिरिक्त बल के साथ पदाधिकारी भी विभिन्न जगह पर सक्रिय रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse