टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा प्रखंड के मेघातरी में भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) का यूनिट सम्मेलन किशोर साव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद डीवाईएफआई के जिला सचिव सुरेंद्र राम ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य खतरे में है। देश में बेरोजगारी की फौज बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ सरकारी सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है, नौकरी खत्म हो रही है, आरक्षण समाप्त हो रहा है। पूंजीपतियों के हाथों में देश गुलामी की ओर बढ़ रहा है। इसलिए युवाओं को भगत सिंह के रास्ते पर चलते हुए अपने अधिकारों के लिए संगठित होना होगा। सम्मेलन में ग्यारह सदस्यीय मेघातरी यूनिट कमिटी का गठन किया गया, जिसमें मनोज भूइयां अध्यक्ष, किशोर साव सचिव , पियूष सिंह उपाध्यक्ष, मनोज सिंह संयुक्त सचिव, शिवनंदन कुमार कोषाध्यक्ष के अलावा संदीप भूइयां, महेन्द्र राजवंशी, छोटू सिंह, राजु कुमार, बच्चू भूइयां एवं निरज सिंह कमिटी सदस्य चूने गये। भगत सिंह शहादत दिवस पर कोडरमा में होने वाले जिला सम्मेलन के लिए यूनिट कमिटी के सभी सदस्य को प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse