एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग के 20वें दिन क्रेन के साथ शांति वार्ता चलने के बावजूद रूस लगातार यूक्रेनी शहरों में रिहायशी इलाकों पर बमबारी कर रहा है। इस बीच रूसी सेना ने बड़ा दावा किया है कि खेर्सोन इलाका पूरी तरह से उसके नियंत्रण में आ चुका है। यूक्रेन की राजधानी के एक रिहायशी इलाके में मंगलवार को रूस ने कई हवाई हमले किए, जिससे कीव में 15 मंजिला एक इमारत में आग लग गई। हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य के इमारत में फंसे होने की आशंका है। कीव क्षेत्र के प्रमुख ओलेक्सी कुलेबा ने यूक्रेनी टेलीविजन को बताया कि रूस ने उत्तर-पश्चिमी उपनगर इरपिन, बुका और होस्तोमेल में भी रात भर हमले किए। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने फेसबुक पर बताया कि रूसी सेना ने मंगलवार को दक्षिण में बंदरगाह शहर मारियुपोल पर कब्जा करने की कोशिश एक बार फिर शुरू की और पूर्व में खारकीव शहर पर तोपों से फिर गोले दागे। रूस के सरकारी टेलीविजन चैनल पर एक समाचार कार्यक्रम के दौरान सोमवार शाम एक महिला यूक्रेन में रूस के आक्रमण का विरोध करते हुए एक पोस्टर पकड़े स्टूडियो में घुस गई। देश में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के विरोध में उठाया गया यह काफी साहसी कदम है, वह भी ऐसे समय में जब रूस देश में स्वतंत्र मीडिया को अवरुद्ध या बंद करने के पूरे प्रयास कर रहा है और युद्ध को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ कोई भी खबर दिखाना अपराध की श्रेणी में आता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse