एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभावी जीत से आत्मविश्वास से भरा भारत बुधवार को यहां आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के अपने चौथे लीग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की कोशिश करेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ मनोबल बढ़ाने वाली 155 रन की जीत के बाद तीसरे स्थान पर चल रहा भारत जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा क्योंकि इंग्लैंड के बाद उसे शीर्ष पर चल रहे आस्ट्रेलिया से भिड़ना है। भारत को अगर शीर्ष चार में रहना है तो जीत की लय बरकरार को बरकरार रखना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ लचर प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने 162 खाली गेंद खेली थी, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ स्मृति मंधाना (119 गेंद में 123) और हरमनप्रीत कौर (107 गेंद में 109 रन) ने शतक जड़े जिससे टीम ने आठ विकेट पर 317 रन का टूर्नामेंट के इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों मंधाना और यस्तिका भाटिया ने शुरुआत से ही जज्बा दिखाया। मंधाना 123 रन की पारी के दौरान शानदार लय में दिखी जबकि हरमनप्रीत ने 2017 विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन के बाद अपना पहला और कुल चौथा शतक जड़ा। सेमीफाइनल के लिए भारत का दावा मजबूत करने के लिए ये दोनों खिलाड़ी इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगी। बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजी गई आलराउंडर दीप्ति शर्मा और कप्तान मिताली राज को हालांकि बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse