टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 एवं इंटरमीडियट (कला, विज्ञान, वाणिज्य) परीक्षा के सफल संचालन हेतु समीक्षा बैठक नए समाहरणालय भवन परिसर में की गई। उपायुक्त ने सर्वप्रथम परीक्षा के पूर्व सभी विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत संसाधनों एवं आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में बताया गया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं इंटरमीडियट परीक्षा माह मार्च माह में आयोजित किए जाने हेतु विभागीय निदेष प्राप्त है। विदित हो कि माध्यमिक परीक्षा दिनांक 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक प्रथम पाली में तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा दिनांक 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक द्वितीय पाली में होगी। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा हेतु कुल 45 तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा हेतु 26 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। उपायुक्त ने जिले के वैसे सभी विद्यालयों जहॉ शुद्ध पेयजल, शौचालयों एवं सीसीटी का कैमरा की व्यवस्था नही है वहां शुद्ध पेयजल की व्यवस्था बहाल करने, शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा प्रवेश एवं निकासी द्वार, कंट्रोल रूम आदि में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कर अन्य कमियों को दरूस्त करने का निर्देश दिया। साथ यह विद्यालयों में पुराने बेंच डेस्क की मरम्मती एवं रंगरोगन कराने का निर्देश दिया। ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई कठीनाई न हों। बैठक में उपायुक्त ने परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तथा परीक्षा के समापन के वक्त पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष गश्ती करने तथा परीक्षा केन्द्र के बाहर असमाजिक तत्वों पर विषेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को अपने-अपने विद्यालयों के आसपास आसामाजिक तत्वों की गतिविधि की गुंजाइश को देखते हुए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि को पूर्व में ही इसकी सूचना देने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर क्रमांक एवं कक्षाओं की विवरणी चिपकवाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर कम से कम गतिविधि सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंन सभी परीक्षा केंद्रों में टंकियों को साफ कर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था बहाल करने पर बल दिया। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त कमरों, सभी कमरों, कंट्रोल रूम, प्रवेश एवं निकासी द्वार पर सीसीटीवी का संधारण, पर्याप्त बेंच-डेस्क की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा के संचालन हेतु विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने वैसे सभी परीक्षा केंद्र जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है वहां हर हाल में कैमरे अधिष्ठापित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय वार आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव सहित सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्राण रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्तिक उरांव महाविद्यालय/ संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय/ लुथेरन उच्च विद्यालय/ एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय/ एसएस बालिका उच्च विद्यालय/ संत पात्रिक उच्च विद्यालय सहित अन्य सभी विद्यालयों के केंद्राधीक्षक/ प्रधानाध्यापक व अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse