गुमला उपायुक्त ने की खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा

 

टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव की अध्यक्षता में खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक उनके कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक में उपायुक्त ने गुमला जिलांतर्गत संचालित आवासीय एवं डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 16 क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र हैं। जिसमें से 05 आवासीय तथा 11 डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र हैं। उपायुक्त ने आवासीय एवं डे-बोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों से संबंधित समस्याओं यथा खिलाड़ियों के रहने से संबंधित समस्या, खेल सामग्री, खेल मैदान आदि आदि समस्याओं का आंकलन करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि सिसई एवं भरनो प्रखंड के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षकों के पद रिक्त हैं। विभाग द्वारा प्रशिक्षकों का चयन किया जाता है। इस संबंध में खेल विभाग द्वारा प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसपर उपायुक्त ने चयन के संबंध में विभाग को पुन: अपने स्तर से रिमाइंडर भेजने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिले में खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रखंड में हॉकी तथा फुटबॉल के एक-एक डेबोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी प्राथमिकता के आधार पर डेबोर्डिंग क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र अधिष्ठापित करने पर विशेष बल दिया। उपायुक्त ने परमवीर एल्बर्ट एक्का स्टेडियम परिसर में स्थित न्यू स्पोर्ट्स छात्रावास में खिलाड़ियों के रहने की सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए उन्हें छात्रावास में ही आवासन की सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त सुशांत गौरव सहित जिला खेल पदाधिकारी कुमारी हेमलता बून, खेल कोच, जनसेवक व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse